ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामलीथानाभवन में कैबिनेट मंत्री ने बांटे मास्क

थानाभवन में कैबिनेट मंत्री ने बांटे मास्क

फोटो-10 थानाभवन। संवाददाता नगर के विभिन्न महौल्लों में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने पहुंचकर मास्क वितरित किये। इस दौरान मंत्री ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। थानाभवन विधायक व प्रदेश...

थानाभवन में कैबिनेट मंत्री ने बांटे मास्क
हिन्दुस्तान टीम,शामलीSun, 14 Jun 2020 05:48 PM
ऐप पर पढ़ें

नगर के विभिन्न महौल्लों में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने पहुंचकर मास्क वितरित किये। इस दौरान मंत्री ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया।थानाभवन विधायक व प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने रविवार को नगर के विभिन्न मौहल्लों में मास्क वितरित किये। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने नागरिकों को बताया कि देश विदेश में कोरोना बडी तेजी से फैल रहा है। इससे बचाव ही इसका उपचार है। उन्होने लोगों को सोशल डिस्टैंन्सिंग, मास्क लगाने व अधिक से अधिक घरों पर ही रहने के लिए जागरूक किया। इस दौरान मौजूद महिला व पुरूष भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नगर में घर-घर जाकर मास्क वितरित किये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें