टोल के नाम को बुटराड़ा को मान सम्मान बता लड़ाई का ऐलान
Shamli News - बाबरी थानाक्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बने टोल के नाम को लेकर बुटराड़ा गांव के ग्रामीणों ने पंचायत आयोजित की। रविवार को हुई पंचायत में ग्रामीणों ने एकजुटता से प्रशासन से मांग की कि टोल पर बुटराड़ा का नाम पहले लिखा जाए। यदि उनकी मांग नहीं मानी गई, तो 11 अप्रैल को अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी गई।

बाबरी थानाक्षेत्र में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे पर बने टोल के नाम को लेकर बंतखीडेा एवं हादी करौदा गांव के बाद अब बुटराड़ा के भी विवाद में कूद जाने से मामला फंस गया है। रविवार में गांव बुटराडा का नाम पहले लिखने की मांग को लेकर रविवार देर शाम गांव में एक बार फिर गांव क़ी 36 बिरादरी की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत का आयोजन आशीष जावला के नेतृत्व में किया गया, तथा संचालन सुफियान खान द्वारा किया गया।जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर एकजुटता दिखाई। इस दौरान अनेक वक्ताओ द्वारा एकजुटता पर जोर देते लड़ाई लड़ने क़ी बात कही गई।
वक्ता देवेंद्र इंजीनियर द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी ग्रामीण तन मन धन्यवाद से सहयोग करते हुए अपनी लड़ाई को लड़ेंगे। नाजिम खान द्वारा भीं कहा गया कि पंचायत आदेश करें कि हम ग्रामीणों को सहयोग हेतु क्या करना होगा।पंचायत के दौरान आयोजक आशीष जावला ने कहा कि निर्माणाधीन टोल प्लाजा व सर्विस रोड के निर्माण के लिए सबसे अधिक करीब 70 प्रतिशत भूमि हमारे गांव बुटराडा की अधिग्रहित की गई है, इसलिए हमें प्रशासन से आशा हैं कि टोल प्लाजा के बोर्ड पर सबसे पहले बुटराडा गांव का नाम लिखा जायेगा। पंचायत में मौजूद वक्ताओं व ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन राजनैतिक दबाव को छोड़ कानूनन तौर पर जिस गांव का हक़ बनता हो उसी गांव का नाम पहले लिखने का कार्य करे। लोकेन्द्र सिंह ने कहा कि यह टोल प्लाजा केवल टोल प्लाजा ही नहीं हैं बल्कि यह बुटराडा गांव की पहचान और सम्मान का सवाल है, और इसके लिए हम सभी ग्रामीण हर स्तर तक संघर्ष करने को तैयार हैं। पंचायत में सर्वसम्मति से लिये निर्णय से अवगत कराते हुए पंचायत आयोजक आशीष जावला ने कहा कि अगर जिले के कोई भीं सक्षम अधिकारी पंचायत आयोजको से नहीं मिलते या 10 अप्रेल तक टोल बोर्ड पर गांव बुटराडा का नाम नहीं लिखा जाता तों 11 अप्रेल को गांव बुटराडा के ग्रामीण टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे। पंचायत के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने एक स्वर में गांव के नाम को टोल पर गांव बुटराडा के नाम को प्राथमिकता देने कि अपील प्रशासन से कि गई हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


