ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामलीसमस्याओं के समाधान को डीएम से मिले व्यापारी

समस्याओं के समाधान को डीएम से मिले व्यापारी

व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट...

समस्याओं के समाधान को डीएम से मिले व्यापारी
हिन्दुस्तान टीम,शामलीFri, 23 Oct 2020 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट जाकर जिलाधिकारी जसजीत कौर से मिला। डीएम को ज्ञापन देकर बताया गया कि गत 6 माह से कोरोना संकटकाल मे लगे लॉकडाउन के कारण व्यापारियों की आर्थिक स्थिति चरमराई हुई है। ऐसे में व्यापार को गति देने के लिए दिवाली तक व्यापारियों की दुकानें गत वर्षो की तरह लगातार खुली रहनी जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल में सुभाष चंद धीमान प्रदेश संगठन महामंत्री, नरेंद्र अग्रवाल नगर अध्यक्ष, रवि संगल नगर महामंत्री आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें