Shamli News: अजमेर ट्रेन की चपेट में आने से इलेक्ट्रिक व्यवसायी की मौत

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: थानाभवन रेलवे स्टेशन के पास एक इलेक्ट्रिक सामान बेचने वाले व्यवसायी नवीन गोयल की ट्रेन द्वारा चपेट में आने से मौत हो गई। मंगलवार रात को टहलने निकले गोयल को अजमेर एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिवार द्वारा अंतिम संस्कार किया गया।

Shamli News: अजमेर ट्रेन की चपेट में आने से इलेक्ट्रिक व्यवसायी की मौत

Shamli News: थानाभवन रेलवे स्टेशन के पास टहलने निकले एक इलेक्ट्रिक सामान बेचने वाले व्यवसायी की मंगलवार की रात अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में व्यवसायी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्मशान का रास्ता खराब एवं कीचड़ में तब्दील होने के कारण शव एंबुलेंस से शमशान तक ले जाया गया। थानाभवन निवासी नवीन गोयल की थानाभवन में इलेक्ट्रिक सामान की दुकान है। वह इलेक्ट्रिशयन का काम भी करते थे। घर में उनकी पत्नी पारुल है।

जबकि पुत्री वैष्णवी नोएडा में नौकरी करती है। बताया जा रहा है कि नवीन गोयल मंगलवार की रात करीब साढ़े दस बजे खाना खाने के बाद घर से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान थाना भवन रेलवे स्टेशन के पास वह अचानक अजमेर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पता लगने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा भी रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर घटना की जानकारी ली तथा मृतक के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। बताया गया कि पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में नवीन गोयल का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से रतन सर्विस सेंटर के सामने स्थित श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते में कीचड़ होने के कारण अंतिम यात्रा में परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजनों को शव एंबुलेंस के माध्यम से श्मशान घाट तक ले जाना पड़ा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशामलीShamli News: अजमेर ट्रेन की चपेट में आने से इलेक्ट्रिक व्यवसायी की मौत