ओवरटेक करने के प्रयास में मारी कार में टक्कर, हंगामा व लगाया जाम

Jan 01, 2026 10:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - गुरूवार को तेज रफ्तार बस और डंपर ने दो अलग-अलग घटनाओं में कारों को टक्कर मारी। पहले मामले में, बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा किया और जाम लगा दिया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लिया। दूसरे मामले में, डंपर चालक कार में टक्कर मारकर फरार हो गया।

ओवरटेक करने के प्रयास में मारी कार में टक्कर, हंगामा व लगाया जाम

गुरूवार कां तेज रफ्तार बस और डंपर चालक ने दो अलग अलग घटनाओं में कार में टक्कर मार दी। लोगों ने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रेलपार बाईपास पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची थाना आदर्शमंडी पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। गुरूवार को शहर के मोहल्ला शिव विहार कालोनी रेलपार निवासी धीरज अपनी कार में सवार होकर बाईपास की ओर से अपने घर लौट रहा था। बताया जाता है कि इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक बस के चालक ने कार को ओवरटेक करने के प्रयास में कार में टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक बाल बाल बच गया।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड एकत्रित हो गई और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने सांकेतिक जाम भी लगाया। सूचना पाकर थाना आदर्शमंडी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बस चालक को हिरासत में लेकर हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। वही दूसरी घटना शहर के मेरठ-करनाल हाईवे की है। जहां सोनू निवासी सुन्ना अपने भाई अंकित व भाभी प्रीति तथा चाची राजेश देवी के साथ अपने कार में सवार होकर शामली आ रहा था। बताया जाता है कि जब वह काबडौत के निकट पहुंचा तो इसी दौरान एक डंपर चालक ने ओवरटेंक करने के प्रयास में कार में टक्कर मार दी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि सवार लोग बाल बाल बच गए। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। कार चालक ने पुलिस को शिकायत कर कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।