खेत की मेड़ काटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

थाना भवन क्षेत्र के गांव मादलपुर में अनुज कुमार ने अपने बड़े भाई प्रमोद कुमार पर खेत की मेड़ काटने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

खेत की मेड़ काटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

थाना भवन क्षेत्र के गांव मादलपुर निवासी एक युवक ने अपने बड़े भाई पर खेत की मेड़ काटने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मादलपुर निवासी अनुज कुमार ने थाना भवन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वर्तमान में के.रि. पुलिस बल, महानिदेशालय नई दिल्ली में तैनात है। शिकायतकर्ता के अनुसार 30 मई की सुबह करीब 7 बजे वह अपने खेत पर पहुंचा तो उसका बड़ा भाई प्रमोद कुमार खेत की मेड़ काट रहा था।

जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी और खेत में काम नहीं करने देने की बात कही।पीड़ित का आरोप है कि आरोपी लगातार उसे धमकाता रहता है। शिकायत के आधार पर थाना भवन पुलिस ने प्रमोद कुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह का कहना है कि जांच के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।