दहेज के लिए नवविवाहिता पर जानलेवा हमला, 11 पर मामला दर्ज

Jan 29, 2026 11:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - एक नवविवाहिता संजना ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। शादी के बाद दहेज में कार की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया गया। जब उसने मांग पूरी नहीं की, तो उसे घर से निकाल दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। एसपी शामली ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

दहेज के लिए नवविवाहिता पर जानलेवा हमला, 11 पर मामला दर्ज

कस्बे में दहेज की मांग पूरी करने पर एक नवविवाहिता महिला ससुराल पक्ष के लोगों ने हत्या करने का प्रयास किया। पीड़िता ने एसपी शामली के आदेश पर में पति सहित 11 ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नगर मोहल्ला शेखजादगान निवासी संजना ने एसपी शामली को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसकी शादी 22 सितंबर 2023 को राहुल ग्राम खेड़ा गदाई, थानाभवन से हुई थी। शादी में मायके वालों ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन ससुराल पक्ष कार की मांग करता रहा। मांग न मानने पर पीड़िता को घर से निकाल दिया गया था। 6 नवंबर 2025 को सुबह करीब 10:30 बजे जब संजना अकेली थीं, तो राहुल, देशपाल, बालेश, संदीप व अन्य रिश्तेदार जबरन घर में घुसे।

गालियां देते हुए कार की मांग की, विरोध पर बुरी तरह पीटा, दुपट्टे से गला घोंटा और कपड़े फाड़ दिए। पड़ोसियों के पहुंचने पर वे बच गईं। जिसके चलते महिला ने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत करते हुए ससुराल पक्ष के लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। एसपी शामली ने मामले में स्थानीय पुलिस को मामला पंजीकृत कर कार्रवाई करने का आदेश दिए। जिसके चलते स्थानीय पुलिस ने पति सहित 11 लोगों के विरुद्ध दहेज अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में मामला पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;