कांधला ब्लाक में क्षेत्र पंचायत ने कराए 2.52 करोड़ के विकास कार्य
Shamli News - संवाददाता विकासखंड कांधला के प्रांगण में ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों

कांधला। विकासखंड कांधला के प्रांगण में ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष के दौरान पूर्ण किए गए विकास कार्यों की समीक्षा करना तथा आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श करना था।ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि क्षेत्र पंचायत की ओर से उनके कार्यकाल में बिना किसी भेदभाव के सभी ग्राम पंचायतों में समान रूप से विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने विस्तार से बताया कि वित्तीय वर्ष के दौरान विकासखंड क्षेत्र में कुल 2 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य पूर्ण किए गए।
इन कार्यों में मुख्य रूप से सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवनों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित परियोजनाएं शामिल रहीं। बैठक के दौरान उपस्थित ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्यों की सूची ब्लॉक प्रमुख को सौंपी। प्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूरा कराने तथा नई योजनाओं को प्राथमिकता देने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख ने सभी जनप्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि जैसे ही आगामी बजट जारी होगा, प्रस्तावित कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर उन्हें धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप गांवों का समग्र विकास कराना ही उनका प्रमुख उद्देश्य है। बैठक में ग्राम प्रधान संदीप पवार, पंकज मलिक, नौशाद अली, पंचायत सदस्य मनोज कुमार, भूरा, इसराइल मंसूरी सहित विकासखंड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



