गोकशी प्रकरण पर भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा
कांधला में कथित गोकशी की घटना पर भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ताओं ने थाने जाकर आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग की। पुलिस ने छापेमारी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया और गौ मांस व जीवित गोवंश बरामद किया। मामले से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
कांधला। कस्बे में कथित गोकशी की घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार को भाजपा मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंचे। और गोकशी करने वाले आरोपियों पर रासुका लगाए जाने की मांग की। कस्बे के मोहल्ला खेल में मकान के भीतर गोकशी का मामला से चल रहा था। पुलिस ने मामले में छापामारी करते हुए मुठभेड़ के दौरान को कई करने वाले आरोपी को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उसके पुत्र मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गौ मांस व जीवित गोवंश को बरामद किया था।
मामले को लेकर क्षेत्र में गहरा रोष फैल गया तनाव की स्थिति बन गई। बीते गुरुवार को नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष डाक्टर रश्मिकांत जैन के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार से मिलकर घटना पर गहरा रोष व्यक्त किया। थाना प्रभारी निरीक्षक को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए कहा कि कस्बे में हुई कथित गौकशी की घटना से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। साथ ही क्षेत्र का माहौल खराब करने की कोशिश की गई है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व रासुका के तहत कार्रवाई की मांग उठाई। मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्मिकांत जैन ने कहा कि समाज में वैमनस्य फैलाने वाले तत्वों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।इस दौरान कुशाक चौहान, प्रतिभा , अशोक, सतवीर, रवि नामदेव, सादिक, राजीव शर्मा, अनिल बोहरा, दीपक गुप्ता, जितेंद्र चौहान और रामकुमार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


