भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
Shamli News - भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस शामली में उत्साह के साथ मनाया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने पार्टी की नीतियों और राष्ट्र निर्माण के संकल्प पर चर्चा की। युवाओं से राष्ट्र सेवा में भाग लेने की अपील की गई। कार्यक्रम में भाजपा के अन्य नेता भी शामिल हुए।
नीरज भार्गव शामली। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जनपद में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मोहित बेनीवाल ने पार्टी ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और संगठन की नीतियों, विचारधारा व कार्यकर्ता सशक्तिकरण पर विस्तार से चर्चा की। एमएलसी मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मजबूत संकल्प है। पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र के साथ देश के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस हमें उन महापुरुषों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनकी बदौलत संगठन आज एक विशाल वटवृक्ष बना है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र सेवा के इस अभियान से जुड़कर देश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप ने जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में हरवीर मलिक, रंधावा मलिक, मानस संगल, सचिन जैन, बादल गौतम, पुनीत द्विवेदी, विवेक प्रेमी, कपिल पवार उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


