Shamli News: भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने नवागत थाना प्रभारी बच्चू सिंह का किया स्वागत
Shamli News: भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नवागत थाना प्रभारी बच्चू सिंह से मिला और उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस बैठक में क्षेत्र की कानून व्यवस्था और पुलिस-जन संवाद पर चर्चा की गई। बच्चू सिंह ने पुलिस के सहयोग की अपील करते हुए नागरिकों को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की बात कही।

Shamli News: कांधला। भारतीय जनता पार्टी कांधला मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को नवागत थाना प्रभारी बच्चू सिंह से शिष्टाचार भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा उर्फ सिमरन ने किया। इस दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्था, जनसहयोग और पुलिस-जन संवाद को लेकर चर्चा हुई। थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई का भरोसा देते हुए लोगों से पुलिस का सहयोग करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की। इस अवसर पर मंडल महामंत्री दीपक गुप्ता सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


