ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामलीभाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन: बहन-बेटियों को मिला सुरक्षित वातावरण, अपराधियों का सफाया : कटारिया

भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन: बहन-बेटियों को मिला सुरक्षित वातावरण, अपराधियों का सफाया : कटारिया

परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के शासनकाल में असमानता का भेदभाव खत्म...

भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन: बहन-बेटियों को मिला सुरक्षित वातावरण, अपराधियों का सफाया : कटारिया
हिन्दुस्तान टीम,शामलीSat, 18 Sep 2021 07:10 PM
ऐप पर पढ़ें

परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के शासनकाल में असमानता का भेदभाव खत्म हुआ है। सभी वर्गों के लोगों को समान रूप से योजनाओं का लाभ दिया गया है। अब बहन-बेटियां व व्यापारी वर्ग सुरक्षित वातावरण में रहता है। अब गुंडे जेल में भी रहकर डरते हैं।

शनिवार को परिवहन एवं संसदीय कार्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अशोक कटारिया नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने से पहले सबको फार्म अटेस्टिड करना पड़ता था, जिसको खत्म किया गया। कभी बेटियां में खुले में शौच करने के लिए जाती थी। खेतों में नरक था। गांव-गांव शौचालयों का निर्माण कराया गया। गरीबों को उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। असमानता का भेदभाव खत्म हुआ है। समानता लाने का काम प्रधानमंत्री ने किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति का विस्तार किया गया, सारी दुनिया हमारे प्रधानमंत्री का सम्मान करती है। अब गुंडे जेल में भी डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने यूपी की तस्वीर बदली है। परिवहन मंत्री ने आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि बस जलाएगा, तो उससे ही उसका जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसके अलावा परिवहन मंत्री मायापुर फार्महाउस पर भी पहुंचे। जहां उनका बुके देकर स्वागत किया गया।

भाजपा नेता के आवास पर दी सांत्वना

परिवहन मंत्री अशोक कटोरिया ने मोहल्ला आलकलां में स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल चौहान के आवास पर पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी। दरअसल, अनिल चौहान की धर्मपत्नी की सात सितंबर को बंदरों के हमले से बचाव के दौरान छत से गिरकर मौत हो गई थी। दूसरी ओर, शुक्रवार देर रात भाजपा के पश्चिमी उप्र क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने भी भाजपा नेता अनिल चौहान के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

व्यापारियों ने परिवहन मंत्री को सौंपा मांगपत्र

कैराना व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने नगर अध्यक्ष अनिल गुप्ता के नेतृत्व में मायापुर फार्म हाउस कैराना में पधारे परिवहन मंत्री माननीय अशोक कटारिया का अभिनंदन कर शामली में रोडवेज डिपो के लिए सुनिश्चित जमीन भूमि पर रोडवेज डिपो के निर्माण हेतु फंड जारी करने का मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में अनिल गुप्ता नगर अध्यक्ष, प्रदीप गोयल, श्रवण कुमार, राहुल बंसल, फैजान अहमद, शिवम आर्य, नफीस अहमद, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें