Shamli News: जन्मदिन पर डीजे बजाने को लेकर धारदार हथियारों से हमला
Shamli News: कैराना के गांव पावटी कला में एक जन्मदिन समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। चार आरोपी हथियार से लैस होकर आए और परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Shamli News: कैराना। क्षेत्र के गांव पावटी कला में जन्मदिन समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के हमले में तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। गांव पावटीकलां निवासी अशोक ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जुलाई की शाम करीब आठ बजे वह अपने बच्चे का जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान डीजे बजाने को लेकर गांव के कृष्णपाल, संजय, अनुज तथा कृष्णपाल की पत्नी मुनेश मौके पर पहुंचे। आरोप है कि चारों लाठी-डंडों और तलवार से लैस थे। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।
हमले में वह तथा शिव कुमार व रितिक घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


