घर के बाहर से बाइक हुई चोरी, शिकायत

Feb 28, 2026 10:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - नगर के मोहल्ला रायजादगान में महबूब की बाइक चोरों ने चुरा ली। महबूब ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। बाइक चोरी होने के बाद परिवार ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

घर के बाहर से बाइक हुई चोरी, शिकायत

नगर के मोहल्ला रायजादगान में घर के बाहर खड़ी बाइक अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैराना निवासी महबूब पुत्र समीम अपनी पैशन प्रो बाइक पर सवार होकर नगर के मोहल्ला रायजादगान स्थित अपने रिश्तेदार उस्मान के घर आए थे। उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की और अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वे वापस बाहर आए तो बाइक गायब थी। बाइक चोरी होने का पता चलते ही महबूब और उनके परिजनों ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद पीड़ित ने कांधला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।