भारत तिब्बत सहयोग मंच के स्थापना दिवस पर भंडारे का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - शामली। भारत तिब्बत सहयोग मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को शामली जिला कार्यकारिणी द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को

भारत तिब्बत सहयोग मंच के स्थापना दिवस पर भंडारे का आयोजन

शामली। भारत तिब्बत सहयोग मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को शामली जिला कार्यकारिणी द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष कुशांक चौहान ने बताया कि भारत तिब्बत सहयोग मंच लंबे समय से चीन द्वारा मानसरोवर पर कब्जे का विरोध करता रहा है और तिब्बत की स्वतंत्रता के समर्थन में कार्यरत है। स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन द्वारा सेवा भाव से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में महामंत्री डा. अक्षय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. रश्मिकांत जैन, उपाध्यक्ष डा. सौरभ, युवा वर्ग अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष विपिन चौहान, उपाध्यक्ष मनीष चौहान उर्फ गोपाल, सुरेंद्र सिंह, अनुज कुमार, विशाल कुमार, विक्रांत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।