त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

Mar 02, 2026 11:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - बाबरी पुलिस ने होली और ईद के त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए पैदल मार्च निकाला। थाना प्रभारी राहुल सिसोदिया ने व्यापारियों और ग्रामीणों से संवाद किया, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और भाईचारे का संदेश दिया। पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने का आग्रह किया।

त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस ने निकाला पैदल मार्च

क्षेत्र में आगामी होली एवं ईद के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बाबरी पुलिस द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। सोमवार को थाना प्रभारी बाबरी राहुल सिसोदिया के नेतृत्व में बाबरी पुलिस बल ने कस्बा बाबरी के प्रमुख बाजारों एवं क्षेत्र के गांव भाजू में मय फोर्स पैदल गश्त की। पैदल मार्च के दौरान थाना बाबरी प्रभारी द्वारा आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना प्रभारी द्वारा गांव भाजू के ग्रामीणों व कस्बा बाबरी के व्यापारियों को त्योहारों के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति पूर्वक त्यौहार मनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि होली व ईद जैसे पर्व आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं, जिन्हें मिल-जुलकर शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए। पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही और नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने का आग्रह किया। साथ ही त्योहारों के दौरान अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की सलाह दी गई। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। क्षेत्र में नियमित गश्त के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।