ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामलीमाघ पूर्णिमा पर यमुना में किया स्नान, मांगी मन्नत

माघ पूर्णिमा पर यमुना में किया स्नान, मांगी मन्नत

माघ पूर्णिमा पर यमुना में किया स्नान, मांगी मन्नतमाघ पूर्णिमा पर यमुना में किया स्नान, मांगी मन्नतमाघ पूर्णिमा पर यमुना में किया स्नान, मांगी...

माघ पूर्णिमा पर यमुना में किया स्नान, मांगी मन्नत
हिन्दुस्तान टीम,शामलीSat, 27 Feb 2021 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

माघ पूर्णिमा के अवसर पर यूपी व हरियाणा से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में स्नान कर परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस व गोताखोर यमुना नदी पर तैनात रहे।

शनिवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर सुबह से ही दोनों प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। धीरे-धीरे श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। हरियाणा की ओर यमुना किनारे श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ देखी गई, तो वहीं यूपी की ओर भी श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे विशेष पूजा-अर्चना की तथा स्नान किया। इसके साथ ही परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। वहीं, श्रद्धालुओं ने प्रसाद का भी वितरण किया। यमुना नदी पर स्नान के चलते सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस व प्राइवेट गोताखोर तैनात रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें