प्राथमिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में मेधावियों को सम्मानित किया

Apr 06, 2026 09:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - बाबरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बनतीखेड़ा में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि बीएसए लता राठौर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उपस्थित अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।

प्राथमिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में मेधावियों को सम्मानित किया

बाबरी। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बनतीखेड़ा में सोमवार को वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शामली लता राठौर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।इस दौरान छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि बीएसए लता राठौर ने कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी शॉल ओढ़ाकार सम्मानित किया गया।

विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों तथा अभिभावकों को भी शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक, एसएमसी सदस्य तथा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।