छात्र छात्राओं को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा को जागरुक किया

Jan 24, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - शनिवार को संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल में थाना बाबरी की मिशन शक्ति टीम और सीसी टीम द्वारा सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों को डिजिटल युग में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और फर्जी कॉल व ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके समझाए गए।

छात्र छात्राओं को साइबर अपराध और महिला सुरक्षा को जागरुक किया

बाबरी। पानीपत खटीमा नेशनल हाइवे पर स्थित संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को थाना बाबरी क़ी मिशन शक्ति टीम एवं सीसी (कम्युनिटी पुलिसिंग/चाइल्ड क्राइम) टीम द्वारा संयुक्त रूप से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं को सुरक्षा, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। मिशन शक्ति टीम प्रभारी ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र एवं छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आज के डिजिटल युग में मोबाइल फोन, सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का सुरक्षित और सीमित उपयोग बेहद आवश्यक है। उन्होंने फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल, अश्लील संदेश, साइबर स्टॉकिंग जैसे अपराधों के बारे में सरल भाषा में समझाया।

साथ ही बताया कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अपनी निजी जानकारी, ओटीपी, बैंक विवरण या पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के महत्व को समझाते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, डर या अपराध की स्थिति में बिना झिझक इन नंबरों पर संपर्क करें। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं से संवाद करते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुमित निर्वाल द्वारा मिशन शक्ति एवं सीसी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रधानाचार्य रचना सिंह ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए सीखी गई बातों को अपने परिवार व समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;