Shamli News: युवक पर हमला, सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: थानाभवन क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित कृष्णा की तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। हमले के दौरान पीड़ित को चोटें आईं और उस पर फायरिंग की गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Shamli News: युवक पर हमला, सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Shamli News: थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र में एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना थानाभवन पुलिस ने सात नामजद एवं दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला हकीमान कस्बा थानाभवन निवासी कृष्णा पुत्र शिवकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 जुलाई को वह अपने साथियों इमरान और आसिफ के साथ मोटरसाइकिल से कपड़े की खरीदारी के लिए थानाभवन आया था। आरोप है कि इसी दौरान दो बाइकों पर सवार सात युवकों ने उसका पीछा किया और रोकने का प्रयास किया।

बचकर भागने की कोशिश करने पर आरोपियों ने उसे घेर लिया तथा जान से मारने की नीयत से अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके सिर, हाथ और कमर में चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाभवन भेजा गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर उज्ज्वल कश्यप, गौरव सैनी, सुहैल, राजकिशोर, शशि तथा दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विनोद राघव को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsShamli News: युवक पर हमला, सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज