Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsAttempted Burglary and Assault Two Arrested After Attack on Shop Owner and Family
जानलेवा हमला व छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा

जानलेवा हमला व छेड़छाड़ के आरोप में मुकदमा

संक्षेप:

Shamli News - दुकान में चोरी का प्रयास करने, जानलेवा हमला करने तथा छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी मोहल्ला निव

Jan 16, 2026 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

दुकान में चोरी का प्रयास करने, जानलेवा हमला करने तथा छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसकी मोहल्ले में ही वेल्डिंग की दुकान है। 27 दिसंबर की रात में दुकान बंद कर अपने घर चला गया। रात करीब दो बजे उसे सूचना मिली कि दुकान में चोरी का प्रयास किया जा रहा है। वह अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचा, तो दो बदमाश दुकान के बाहर खड़े थे, जो उन्हें देखकर फरार हो गए। आरोप है कि गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी सादिक उर्फ बंदर व मुसाहिब उर्फ मन्नू उर्फ सरवर ने दुकान का शटर तोड़कर बोरों में वेल्डिंग मशीन व अन्य सामान चोरी करने की नीयत से भरा हुआ था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसके बेटे ने दोनों बदमाशों को पहचानते हुए पकड़ लिया। इस दौरान बदमाशों ने लोहे की रॉड से उसके तथा उसके बेटे पर हमला कर दिया, जिस कारण उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पड़ोसी बचाने आया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पुकार सुनकर उसकी पत्नी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपियों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।