Shamli News: दुकान पर कब्जे के विवाद में हमला, तोड़फोड़ और मारपीट
Shamli News: कांधला में रेलवे रोड पर एक दुध डेयरी की दुकान पर कब्जे के विवाद के चलते 25-30 पुरुष और महिलाओं ने हमला किया। हमलावरों ने दुकान के सहयोगी के साथ मारपीट की और लाखों का सामान ले उड़े। पुलिस को सूचित किया गया है, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

Shamli News: कांधला। रेलवे रोड स्थित एक दुध डेयरी की दुकान पर कब्जे के विवाद को लेकर 25-30 महिला-पुरुषों द्वारा हमला करने, तोड़फोड़ और लूटपाट करने का आरोप लगाया गया है। दुकान मालिक ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने दुकान पर मौजूद उसके सहयोगी के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला किया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए। रेलवे रोड निवासी विनय बालियान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पूर्वी यमुना नहर के पास दूध-दही की दुकान करता है। गुरुवार सुबह वह काम समाप्त कर घर चला गया था, जबकि उसका सहयोगी मोहित शर्मा दुकान पर मौजूद था।
आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ला खेल निवासी गुलजार और नूरदीन पुत्र मेहरदीन करीब 25-30 महिला-पुरुषों के साथ दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने मोहित के गले में फंदा डालकर धारदार हथियार से हमला कर दिया।इसके बाद दुकान में तोड़फोड़ कर फर्नीचर, शीशे के गेट, कुर्सियां, सोफे और डीप फ्रिज क्षतिग्रस्त कर दिए गए तथा सामान सड़क पर फेंक दिया गया। विनय ने करीब एक लाख रुपये ले जाने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों से उसका सिविल वाद न्यायालय कैराना में विचाराधीन है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

