अर्पण पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10 परिणाम में लहराया परचम

Newswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - फोटो- 52 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कनिष्का गोयल ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुशाग्र ने 94.2 प्रतिशत अं

अर्पण पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10 परिणाम में लहराया परचम

थानाभवन। सीबीएसई द्वारा जारी कक्षा 10 के प्रथम चरण के परीक्षा परिणाम में अर्पण पब्लिक स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय के छात्रों ने शानदार अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। परिणाम में प्रांजल ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, कनिष्का गोयल ने 95.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुशाग्र ने 94.2 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया।इसके अलावा शावी ने 94 प्रतिशत, गणेश ने 93.4 प्रतिशत एवं मुहम्मद समीर ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनदीप सैनी, प्रबंधक अर्पण सैनी तथा समस्त विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।