Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsArms Smuggler Gang Busted 25 000 Reward for Arrest and Weapons Seized
गुजरात से हथियारों की तस्करी करने वाला तस्कर दबोचा

गुजरात से हथियारों की तस्करी करने वाला तस्कर दबोचा

संक्षेप:

Shamli News - गुजरात से हथियारों की तस्करी करने वाले गैंग के एक सदस्य याहिया को एसओजी और पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 पिस्टल और 5 तमंचे बरामद हुए। याहिया पर मोबाइल लूट का भी आरोप था। गैंग के चार अन्य सदस्य फरार हैं। पुलिस ने कार्रवाई तेज करने का आश्वासन दिया है।

Jan 10, 2026 10:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

शामली। गुजरात से हथियारों की तस्करी कर आसपास के जिलों में सप्लाई करने वाले गैंग के 25 हजार के इनामी तस्कर को एसओजी और पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उससे 10 पिस्टल व 5 तमंचे बरामद किए हैं। इन हथियारों को गुजरात के अहमदाबाद में पनाह लेने वाला गैंग का सरगना खरीदकर कैराना भेजता था। यहां से हरियाणा और पश्चिमी जिलों में बेचे जाते थे। गैंग सरगना समेत चार फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित की गई हैं। आरोपी तस्कर झिंझाना में मोबाइल लूट में भी वांछित था। शनिवार को एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि कैराना-कांधला रोड पर जहानपुरा रजवाहा पटरी के पास से एसओजी और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान युवक याहिया निवासी निवासी मोहल्ला आलखुर्द कैराना को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 9 पिस्टल .32 बोर, एक पिस्टल 9 एमएम, दो कारतूस 9 एमएम, चार तमंचे 315 बोर और एक तमंचा 12 बोर बरामद हुए। एसपी ने बताया कि पूछताछ में याहिया ने खुलासा किया कि गैंग का मुख्य सरगना आरिफ उर्फ पिस्टल निवासी गांव तितरवाड़ा कैराना है। आरिफ दो साल से गुजरात के अहमदाबाद में पनाह लेकर रैकेट को संचालित कर रहा है। आरिफ महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश बॉर्डर से 25-30 हजार में पिस्टल खरीदकर अहमदाबाद लाता था। इसके बाद वहां से याहिया के अलावा नोमान निवासी गांव तितरवाड़ा और शाहरूख उर्फ कटप्पा निवासी कैराना ट्रेन से दिल्ली तथा अलग-अलग क्षेत्रों में उतरकर हथियार लेकर कैराना आते थे। याहिया पर जानलेवा हमला, अवैध हथियार और लूट के लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। --- इंस्ट्राग्राम पर पर वाईजी किंग के नाम से है एकाउंट याहिया की गिरफ्तारी के बाद यह बात भी सामने आई है कि इंस्टाग्राम पर वाईजी किंग (याहिया गुर्जर गैंग) अकाउंट चलता है। इस गैंग में कुल 27 सदस्य शामिल बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार गैंग इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहकर गुंडई करता था तथा ठेका लेने से लेकर असलहों की सप्लाई तक के काम करता था। कई वीडियो भी अकाउंट पर पोस्ट की गई है। इसमें मारपीट तक की जा रही है। यही नहीं, पूर्व में गैंग से जुड़े आरोपियों के जेल जाने के दौरान अथवा पेशी के दौरान की वीडियो भी सॉन्ग के साथ पोस्ट की गई है। एसपी ने बताया कि पूरे गैंग को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। --- लूट के मामले में 25 हजार का इनामी था याहिया 5 नवंबर 2025 को झिंझाना क्षेत्र में ऊन रोड पर सपना सिनेमा हाल के पास एक मोबाइल लूट की घटना हुई थी। जांच के दौरान याहिया का नाम सामने आया। वह इस मामले में फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 23 दिसंबर 2025 को याहिया के भाई उजैफा को कैराना में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था। वह उस समय पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भाग रहा था और लूट का आरोपी था, तब याहिया फरार होने में कामयाब हो गया था। --- पहले तय कर लेते थे कस्टमर आरोपी याहिया ने पुलिस को बताया कि हथियार सप्लाई करने से पहले ही वह और उसके साथी अहमदाबाद से स्थानीय कस्टमर तय कर लेते थे। कस्टमर की डिमांड के अनुसार ही पिस्टल और तमंचे खरीदे जाते थे। इसके बाद तय कीमत पर सीधे कस्टमर को डिलीवर कर दिए जाते थे। इस तरह पूरा रैकेट पहले से प्लानिंग के साथ चलता था, जिससे पुलिस की नजरों से बचना आसान हो जाता था। --- यूपी से लेकर हरियाणा तक है सप्लाई एसपी ने बताया कि याहिया ने खुलासा किया कि हथियारों को कैराना में लाने के बाद मुख्य रूप से हरियाणा के पानीपत, करनाल, सोनीपत के अलावा उत्तर प्रदेश के शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जिलों में सप्लाई की जाती थी। लंबे समय से यह रैकेट चल रहा है। गिरफ्तारी के समय याहिया पानीपत में हथियार बेचने जा रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते पहले ही दबोच लिया गया। एसपी का कहना है कि जल्द ही फरार सभी बदमाशों को पकड़कर रैकेट को समाप्त किया जाएगा।