मंडावर खनन पॉइंट पर मारपीट व फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज
Shamli News - मंडावर में रेत खनन पॉइंट पर देर रात हमलावरों ने गाड़ी चालक के साथ मारपीट की और हवाई फायरिंग की। आरोपियों ने पैसे की मांग की और खनन कार्य बंद कराने की धमकी दी। पुलिस ने 13 नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घायल चालक को अस्पताल भेजा गया और बाद में डिस्चार्ज कर दिया गया।

मंडावर स्थित रेत खनन पॉइंट पर देर रात हमलावरों ने पैसे की मांग को लेकर गाड़ी चालक के साथ मारपीट करते हुए हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद पुलिस ने 13 नामजद और कई अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हरियाणा के जनपद सोनीपत निवासी नीरज मलिक ने क्षेत्र के गांव मंडावर में यमुना नदी के रेत खनन का ठेका लिया हुआ है। आरोप है कि रविवार रात करीब आठ बजे गांव मंडावर निवासी मेहरबान, जुनैद, हारून, आवेश, एक अन्य जुनैद, इंतजार, एक अन्य जुनैद, शाहरुख, अल्ताफ, आरिफ, तसव्वर, अफसर व अफसर रावल तथा 5-6 अज्ञात तमंचे व लाठी-डंडे लेकर खनन पॉइंट पर पहुंचे, जिन्होंने गाड़ी चालक संदीप निवासी गांव बाई थाना बढ़ी जनपद सोनीपत से गाड़ी रोककर पैसे की मांग की और खनन कार्य बंद कराने की धमकी दी।
विरोध करने पर चालक के साथ मारपीट की गई तथा तमंचे से हवाई फायरिंग की गई। मारपीट में वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया। मामले में पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



