Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsAnti-Romeo Squad Launches Awareness Campaign for Women s Safety and Empowerment
महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने कांधला में चला एंटी रोमियो स्क्वाड का जागरूकता अभियान

महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता करने कांधला में चला एंटी रोमियो स्क्वाड का जागरूकता अभियान

संक्षेप:

Shamli News - महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान में महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके, कानूनी अधिकार और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस की इस पहल की लोगों ने प्रशंसा की।

Tue, 25 Nov 2025 10:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

थाना क्षेत्र में महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान न केवल छेड़छाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई, बल्कि महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके, कानूनी अधिकार और सरकारी योजनाओं की भी विस्तार से जानकारी दी गई। महिला हेड कांस्टेबल मिथिलेश, महिला हेड कांस्टेबल श्वेता और दरोगा सुनील दत्त के नेतृत्व में चली इस टीम ने कस्बे के प्रमुख चौराहों, बाजारों, मॉल, पार्क, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक गश्त की। | संदिग्ध युवकों और असामाजिक तत्वों को साफ चेतावनी दी गई कि महिलाओं-बालिकाओं के साथ कोई भी अभद्र टिप्पणी या अशोभनीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए और किसी भी तरह की छेड़खानी या परेशानी की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090 और महिलाओं के लिए अन्य आपात नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। कई महिलाओं और उनके परिजनों ने योजना में रुचि दिखाई। टीम ने महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनी अधिकारों की भी विस्तृत जानकारी दी, ताकि कोई भी महिला या बालिका आपात स्थिति में बिना डरे पुलिस की मदद ले सके। अभियान के दौरान लोगों ने पुलिस की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि इससे महिलाओं में सुरक्षा का भाव जागृत हुआ है। |