जनता इंटर कॉलेज बाबरी में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
Shamli News - लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज बाबरी का तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न हुआ। लंबी कूद में आर्यन और नीशू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य नकुल प्रसाद ने प्रतिभागियों को बधाई दी और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। अन्य प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
लाला इंद्र प्रकाश जनता इंटर कॉलेज बाबरी के तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को कॉलेज के खेल मैदान में धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ। इस दौरान मैदान पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लंबी कूद में बालक वर्ग के आर्यन व बालिका वर्ग में छात्र नीशू द्वारा अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा किया हैं। बुधवार क़ी खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाचार्य नकुल प्रसाद द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा खेल कूद के प्रतिभागियों को उनके द्वारा किये गए उत्तम प्रदर्शन के लिए बधाई दीं तथा कहा,कि “खेल हमारी संस्कृति की अभिव्यक्ति है और आज आप सभी ने इसे नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है।
खेल कूद प्रतियोगिता के दौरान बालक वर्ग में रमन 800 मीटर बालक दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।जबकि 800 मी बालिका दौड़ में गुंजन ने प्रथम स्थान पाया। 1500 मीटर बालक दौड़ में प्रथम स्थान पर मयंक। तथा बालिकाओं में प्रथम स्थान पर तनु रही। बालिका वर्ग क़ी लंबी कूद में प्रथम निशु व लंबी कूद बालक वर्ग में आर्यन पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। खो खो सीनियर वर्ग में मनजीत टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और खो खो सब जूनियर टीम में आकाश टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया इस दौरान देवेंद्र शर्मा, पवन त्यागी, खीरेंद्र पाल साहू, श्रीमती सुशीला अनुपमा, रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




