सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में पहली बार आयोजित हुआ वार्षिक एक्वामीट

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

शामली के सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में पहली बार वार्षिक एक्वामीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्विमिंग रेस, वाटर बास्केटबॉल, वाटर वॉलीबॉल जैसे खेल शामिल थे। कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरमैन अरविंद संगल ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई और पुरस्कार प्राप्त किए।

सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में पहली बार आयोजित हुआ वार्षिक एक्वामीट

शामली। शहर के सेंट आरसी कॉन्वेंट स्कूल में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पहली बार वार्षिक एक्वामीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्विमिंग रेस, वाटर बास्केटबॉल, वाटर वॉलीबॉल, टग ऑफ वार तथा वाटर चेस जैसे विभिन्न शारीरिक एवं मानसिक खेलों का आयोजन किया गया। स्विमिंग पूल में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विद्यार्थियों ने रोमांचक अनुभव प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन अरविंद संगल ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार की मनोरंजक एवं शैक्षिक प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों के जीवन में संतुलन बना रहता है तथा उनके सर्वांगीण विकास और रचनात्मकता को बढ़ावा मिलता है।

एक्वामीट में आयोजित 25 मीटर सीनियर बॉयज स्विमिंग रेस में स्पीड हाउस के चिराग ने प्रथम, एंबीशन हाउस के शिवांक ने द्वितीय तथा लेगेसी हाउस के आदी मलिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 25 मीटर जूनियर बॉयज स्विमिंग रेस में स्प्रिट हाउस के अभिनव जांगिड़ प्रथम, एंबीशन हाउस के अब्दुल द्वितीय तथा डिस्कवरी हाउस के आरिज तृतीय रहे। बॉयज वाटर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एंबीशन हाउस ने प्रथम, लेगेसी हाउस ने द्वितीय तथा स्प्रिट हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गर्ल्स वाटर वॉलीबॉल में एंबीशन हाउस प्रथम, स्प्रिट हाउस द्वितीय तथा डिस्कवरी हाउस तृतीय स्थान पर रहा। 100 मीटर गर्ल्स फ्री स्टाइल स्विमिंग रेस में स्प्रिट हाउस की तैय्यबा ने प्रथम, एंबीशन हाउस की सिया ने द्वितीय तथा लेगेसी हाउस की अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बॉयज वाटर टग ऑफ वार में लेगेसी हाउस प्रथम, स्प्रिट हाउस द्वितीय तथा डिस्कवरी हाउस तृतीय रहा। 100 मीटर बॉयज वाटर रिले रेस में स्प्रिट हाउस के अमन ने प्रथम, चिराग ने द्वितीय तथा अभिनव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम प्रतियोगिता में स्प्रिट हाउस प्रथम, एंबीशन हाउस द्वितीय तथा लेगेसी हाउस तृतीय रहा। वाटर आर्चरी में लेगेसी हाउस के रक्षित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वाटर चेस में अथर्व कंसल एवं चिराग जैन विजेता रहे। कार्यक्रम का संचालन आरिफ के निर्देशन में किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।