राष्ट्रीयस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में लडा दथेडा का लाल,तमिलनाडू मे जीता कांस्य

Mar 01, 2026 08:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share

Shamli News - तमिलनाडू में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में अनंत बडसर ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि से गांव दथेड़ा में खुशी का माहौल है। अनंत की मेहनत और संघर्ष ने क्षेत्र के बच्चों में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाया।

राष्ट्रीयस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में लडा दथेडा का लाल,तमिलनाडू मे जीता कांस्य

तमिलनाडू में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता मे प्रदेश के तीन खिलाडियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रदेश टीम की ओर से खेले मुकाबले मे चोसाना के गांव दथेडा निवासी अनंत बडसर ने15 वर्षीय आयु वर्ग की 75 किलोग्राम भार वर्ग कडा मुकाबला किया और कुश्ती प्रतियोगिता के तीसरे दिन कांस्य पदक प्राप्त कर क्षैत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि की खबर मिलते ही गांव सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने गर्व व्यक्त किया। 27 फरवरी से एक मार्च 2026 तक तमिलनाडु राज्य के सलेम जनपद में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में देशभर से आए पहलवानों ने प्रतिभाग किया।

तीन दिनों तक चले कड़े मुकाबलों के बीच प्रदेश की ओर से कुश्ती प्रतियोगिता मे शामिल खिलाडियों ने सर्वश्रैष्ठ प्रदर्शन करते हुये कडा मुकाबला किया और एक सिल्वर सहित दो ब्रांज मेडल अपने नाम किए। प्रदेश की टीम मे कुश्ती मे गांव दथेड़ा निवासी अनंत बड़सर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। कठिन मुकाबले में जीत दर्ज कर उन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त की। अनंत बड़सर की सफलता से गांव दथेड़ा में उत्सव जैसा माहौल है।सितम सिंह, रामपाल, विनोद , शुभम आदि ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के कई पहलवान पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं और अब अनंत ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया है। सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। परिजनों ने बताया कि अनंत प्रतिदिन अखाड़े में अभ्यास करता था और अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन में तैयारी कर रहा था। उसकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह बढ़ा है। अनंत ने अपनी जीत का श्रेय गुरूजनो व कोच को दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।