अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं के परीक्षा परिणाम से टॉपर छात्रों मे खुशी का माहौल
Shamli News - 6þ अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कुंज अग्रवाल ने 93.4þ अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आरुषि कल्याण ने 92þ अंक प्राप्त किए, जब

जलालाबाद। अल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जहां उनका सम्मान किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस वर्ष परीक्षा में अनमोल पुंडीर ने 94.6þ अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कुंज अग्रवाल ने 93.4þ अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आरुषि कल्याण ने 92þ अंक प्राप्त किए, जबकि शानवी ने 91.6þ व अक्षिका गोयल ने 91þअंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।कार्यक्रम
में विद्यालय के प्रबंध तंत्र व विद्यालय के प्रधानाचार्या निर्मला मलिक सभी मेधावी छात्रों को बधाई देते हुए उनके परिश्रम और समर्पण की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या निर्मला मलिक ने इसे अभिभावकों और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने सभी छात्रों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि यह उपलब्धि उनके जीवन की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन और निरंतर प्रयास के महत्व को समझने की सलाह दी। उनके प्रेरणादायक शब्दों से छात्र अत्यंत उत्साहित नजर आए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


