Shamli News: महिला व युवतियों के कथित अश्लील फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

हिन्दुस्तान, शामली
Follow us on Google News
share

Shamli News: थाना क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा बांगर निवासी एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर परिवार की महिलाओं और युवतियों के कथित अश्लील फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर

Shamli News: महिला व युवतियों के कथित अश्लील फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने का आरोप, कार्रवाई की मांग

Shamli News: थाना क्षेत्र के गांव डुंडूखेड़ा बांगर निवासी एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर परिवार की महिलाओं और युवतियों के कथित अश्लील फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। गांव डुंडूखेड़ा बांगर निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर आरोप लगाया है कि उसका पड़ोसी पप्पन पुत्र मांगा लंबे समय से उसके परिवार के खिलाफ साजिश रचता आ रहा है। आरोपी ने उसकी पत्नी, बेटी और भांजी के कथित अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए, जिससे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंची है।

आरोप है कि आरोपी लगातार मोबाइल फोन पर गाली-गलौज करता है तथा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता है। तहरीर में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने परिवार की लड़कियों का अपहरण करने की धमकी दी है, जिससे परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी द्वारा भेजे गए कथित फोटो और वीडियो उसके पास सुरक्षित हैं, जिन्हें वह जांच के दौरान पुलिस को उपलब्ध कराने के लिए तैयार है । पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उधर, पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले को दर्ज कर जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।