Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsAllegations of Fraud and Threats in Cattle Trading Pankaj Walia Claims Rs 20 000 Cheated
गौशाला संचालक से 20 हजार की ठगी, पशु व्यापारी खालिद व भाई साजिद पर कार्रवाई की मांग

गौशाला संचालक से 20 हजार की ठगी, पशु व्यापारी खालिद व भाई साजिद पर कार्रवाई की मांग

संक्षेप: Shamli News - निर्मल गोवंश शाला के संचालक पंकज वालिया ने गाय बेचने के नाम पर 20 हजार रुपये हड़पने और धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि पशु व्यापारी खालिद ने गाय नहीं दी और पैसे भी वापस नहीं किए। साथ ही, खालिद ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।

Mon, 17 Nov 2025 11:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

निर्मल गोवंश शाला के संचालक पंकज वालिया ने पशु व्यापारी ने गाय बेचने के नाम पर 20 हजार रुपये हड़पने और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से ठगी व धमकाने की शिकायत करते हुए आरोपित व उसके भाई साजिद के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई पंकज वालिया ने बताया कि वह गोशाला के लिए समय-समय पर जरूरत के अनुसार देशी नस्ल के गौवंश खरीदते हैं। इसी सिलसिले में करीब छह माह पहले पशु व्यापारी खालिद ने उनसे एक देशी नस्ल की गाय बेचने की बात कही और 20 हजार रुपये ले लिए। लेकिन इसके बाद न तो गाय दी गई और न ही पैसे लौटाए गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपित खालिद झूठे मुकदमे में फंसाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां देने लगा। खालिद का भाई साजिद भी दबंगई दिखाते हुए पीड़ित को किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से बार-बार रोकता और डराता रहा है। पीड़ित पंकज वालिया ने पुलिस अधीक्षक शामली को दिए लिखित प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि खालिद लगातार झूठे वादे कर उन्हें गुमराह कर रहा है। उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ ठगी, धमकी और आपराधिक षड्यंत्र के तहत मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।