महाराजा अग्रसेन समाजवाद के प्रथम प्रणेता- अरविंद संगल
Shamli News - अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में, चेयरमैन अरविंद संगल ने महाराजा अग्रसेन पार्क से अग्रोहा धाम के लिए बस को रवाना किया। उन्होंने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। संगल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के पहले प्रणेता थे और उनका सिद्धांत सहयोग और समानता का प्रतीक है।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में अग्रोहा धाम भ्रमण के लिए जा रही बस को नगर पालिका परिषद चेयरमैन अरविंद संगल ने महाराजा अग्रसेन पार्क से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन समाजवाद के प्रथम प्रणेता थे। उनका सिद्धांत एक ईंट और एक रुपया समाज में सहयोग, समानता और भाईचारे की भावना का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने बताया कि महाराजा अग्रसेन का मानना था कि जब भी कोई नया व्यक्ति उनके राज्य में आकर बसता था तो राज्य का प्रत्येक नागरिक उसे एक ईंट और एक रुपया देता था, जिससे वह अपना घर बनाकर सम्मानपूर्वक जीवन की शुरुआत कर सके।
महाराजा अग्रसेन ने वसुधैव कुटुंबकम की भावना को जीवन का लक्ष्य मानकर शासन चलाया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नगर अध्यक्ष सुधीर सिंगला ने बताया कि बस में करीब 50 अग्रवाल बंधु अग्रोहा धाम के लिए रवाना हुए हैं, जहां वे माता लक्ष्मी शक्तिपीठ और महाराजा अग्रसेन के दर्शन कर वापस लौटेंगे। बस रवाना होने के दौरान लाला शिवचरण दास संगल, मनीष भटनागर, अनिल बंसल, मनोज मित्तल, संजय बंसल, संजय गोयल, रविंद्र गोयल, वेद प्रकाश संगल, सुनील संगल, अनिल कुमार, देवेश तायल, सुरेश चंद्र गर्ग, नरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


