ट्रिपल मर्डर के बाद शवों की घर में कब्रगाह बना गड्ढा देखने को लगा ग्रामीणों का तांता, पुलिस तैनात

Dec 17, 2025 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शामली
share Share
Follow Us on

Shamli News - थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में पत्नी में व मासूम बच्चियों की निर्मम हत्या कर शवों को घर में दबाने मामले में घटना स्थल को देखने के लिए ग्रामीणों का

ट्रिपल मर्डर के बाद शवों की घर में कब्रगाह बना गड्ढा देखने को लगा ग्रामीणों का तांता, पुलिस तैनात

थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में पत्नी में व मासूम बच्चियों की निर्मम हत्या कर शवों को घर में दबाने मामले में घटना स्थल को देखने के लिए ग्रामीणों का ताता लगा पड़ा है। घटना को लेकर गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। इस लोमहर्षक वारदात को लेकर ग्रामीणों में भी रोष है। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में एक बेहद ही दर्दनाक और सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। 35 वर्षीय विवाहिता तायरा और उनकी दो मासूम बेटियों आफरीन लगभग 14 वर्ष व समरीन 5 वर्ष की निर्मम हत्या कर उनके शव घर के आंगन में बने शौचालय के सेफ्टी टैंक के गड्ढे में दबा दिए गए।

यह हैवानियत कथित तौर पर उनके पति फारूक ने अंजाम दी। घटना के दूसरे दिन गुरुवार को भी गांव में सनसनी का माहौल बना रहा। हत्याकांड के स्थल को देखने के लिए आसपास के गांवों से ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग इस क्रूरता को देखकर स्तब्ध और आक्रोशित नजर आए। कई लोगों ने आंसू पोछते हुए इस घटना की निंदा की और न्याय की मांग की। गांव में घटनास्थल पर लगातार ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया घटना के संबंध में पुलिस विभाग ने दो सब इंस्पेक्टर के साथ भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी क्रूरता किसी भी समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकती।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsShamli NewsAfter the triple murder the villagers started seeing the pit in the house of the dead bodies the police were deployed
;;
;