ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामलीमलकपुर में मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

मलकपुर में मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी

बड़ौत। मलकपुर गांव में बंद मकान के ताले लाखों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार बाहर रिश्तेदारी में गया हुआ था। शुक्रवार की सुबह घर पहुंचा तो घटना...

मलकपुर में मकान का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी
हिन्दुस्तान टीम,बागपतFri, 19 Aug 2022 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

बड़ौत। मलकपुर गांव में बंद मकान के ताले लाखों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित परिवार बाहर रिश्तेदारी में गया हुआ था। शुक्रवार की सुबह घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।

मलकपुर गांव के रहने वाले दीपू पुत्र रूपेन्द्र ने बताया कि तुगाना में उसके मामा बीमार चल रहे है। उनका पूरा परिवार मामा के घर उनका पता लेने चला गया । वहां पर मामा की तबियत खराब होने पर उन्हें कई दिन लग गए। शुक्रवार की सुबह वह घर पहुंचे तो देखा कि मकान के ताले टूटे हुए है। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उसने बताया कि चोरों ने उनके घर से सोने-चांदी के जेवर,80 हजार नगद व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। उनके घर में करीब साढ़े पांच लाख की चोरी हुई है। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर देवेश कुमार ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें