ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामली विवाहिता की हत्या कर शव यमुना में बहाने का आरोप

विवाहिता की हत्या कर शव यमुना में बहाने का आरोप

एक दिन पहले सांप के काटने से हो गई थी विवाहिता की मौत कैराना। संवाददाता मायके पक्ष के लोगो ने ससुराल वालो पर अतिरिक्त दहेज की मांग तथा विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया। विवाहिता के पिता ने ससुरालियों...

 विवाहिता की हत्या कर शव यमुना में बहाने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,शामलीWed, 26 Aug 2020 06:33 PM
ऐप पर पढ़ें

मायके पक्ष के लोगो ने ससुराल वालो पर अतिरिक्त दहेज की मांग तथा विवाहिता की हत्या का आरोप लगाया। विवाहिता के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। वही जांच के दौरान पता चला कि विवाहिता की एक दिन पहले सांप के काटने से मौत हो गई थी तथा शव को यमुना में बहाते समय मायके पक्ष के लोग भी मौजूद थे।बुधवार को जिला मुजफ्फरनगर के थाना बुढाना के गांव उमरपुर निवासी सुरेश प्रजापति ने अपने परिजनो व एक अधिवक्ता के साथ कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो माह पूर्व 30 जून को उसने अपनी बेटी रीना की शादी कैराना कोतवाली के गांव हैदरपुर निवासी रवि के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के रूप में 2 लाख रुपये की मांग करते आ रहे थे। अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते आ रहे थे। वहीं बुधवार की सुबह गांव हैदरपुर के एक ग्रामीण ने उसकी बेटी की ससुरालियों द्वारा हत्या करने की सूचना दी। जिसके बाद वें गांव हैदरपुर पहुंचे तो ससुरालियों ने बताया कि उसकी बेटी रीना को सांप ने काट लिया था। जिसकी मौत हो गई थी तथा उसके शव को यमुना में बहा दिया हैं। बाद में मृतक विवाहिता के परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ कोतवाली में पहुंचे तथा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मायके पक्ष ने विवाहिता की हत्या की तहरीर दी है। जांच के दौरान पता चला है कि एक दिन पहले रीना की सांप के काटने से मौत हो गई थी। ससुराल वाले मंगलवार शाम शव को यमुना में बहाने गये थे तो वहा भीड देखकर यमुना पुल पर मौजूद दरोगा भी मौके पर गये थे। मौके पर ग्रामीणो के आलावा मृतका का पिता व मायके पक्ष की महिलाएं भी मौजूद थी। रीना की हत्या नही बल्कि सांप के काटने से मौत हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें