ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामलीईंट से कुचलकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव

ईंट से कुचलकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव

क्षेत्र के गांव राझड का मजरा निवासी बिजेंदर कश्यप का शव शनिवार सुबह हरिपुर नयागॉव रोड के पास सुखपाल कशयप के खेत में पेड के नीचे लहुलुहान मिला।...

ईंट से कुचलकर युवक की हत्या, खेत में मिला शव
हिन्दुस्तान टीम,शामलीSat, 01 May 2021 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के गांव राझड का मजरा निवासी बिजेंदर कश्यप का शव शनिवार सुबह हरिपुर नयागॉव रोड के पास सुखपाल कशयप के खेत में पेड़ के नीचे लहूलुहान मिला। सूचना पर गढ़ी पुख्ता पुलिस पहुंची शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। वही पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुचे। उन्होंने मौके पर देखा कि बिजेंदर कशयप के सिर को ईट पत्थर से बुरी तरह कुचलकर कर पेड़ के नीचे शव को फेंक रखा था। जानकारी के अनुसार मृतक बिजेंद्र कश्यप विवाहित था जिसके तीन लड़के एक लड़की है। वही मृतक बिजेंदर की माता कुसुम ने बताया कि नया गांव के कई व्यक्ति उसके लड़के को फोन करके घर से बाईक पर बिठाकर ले गये थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें