
शिक्षण संस्थाओं में 77वे गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
Shamli News - जिलेभर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं और सामाजिक संगठनों ने ध्वजारोहण किया और वीर शहीदों को याद किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत, नाटिका और नृत्य प्रस्तुत किए गए। विभिन्न स्कूलों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किए गए।
जिलेभर में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, राजनैतिक दलों के लोगों ने ध्वजारोहण कर वीर शहीदों को याद किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। जिसमें देशभक्ति गीत, नाटिका व नृत्य प्रस्तुत किया गया। शहर के रॉक गोल्ड एकेडमी में गणतंत्र दिवस पर चेयरमैन सुनील गोयल ने ध्वजारोहण किया। बच्चो द्वारा देशभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, गीत, लधु नाटिका, कविताओं की शानदार प्रस्तुति दी। मौके पर वाइस चेयरमैन शिखर गोयल, स्कूल प्रबन्धक प्रियांक गोयल मौजूद रहे। शहर के श्री जैन कन्या इंटर कालेज में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया।
प्रधानाचार्या डा. रूचिता ढाका ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। शहर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में गणतंत्र दिवस दिवस पर प्रबंधक विवेक संगल ने ध्वजारोहण किया। मौके पर गौरव संगल, प्रधानाचार्य आनन्द प्रसाद, मलूक चन्द, संजू कुमार मौजूद रहे। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रबंधक सुमित गुप्ता, दीपक कुमार, अर्जुन सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर संजीव कुमार, कविता गुप्ता, संदीप कुमार, गीता कंबोज, अनीता मलिक, सुरभि मित्र, अमित कुमार, रवि कुमार, अमित नामदेव मौजूद रहे। सैंट आरसी कावंेट स्कूल में प्रधानाचार्य उजमा जैदी, प्रबंधक मीनू संगल ने ध्वजारोहण किया। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। अध्यक्ष चंद्र देव, गुलशन संगल, दीपक गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। मौके पर सुधीर कुमार, आशीष जैन, संगीत, सोमदत्त शर्मा, प्रवेश शर्मा, राजीव कुमार, शिवकुमार धीमान आदि उपस्थित रहे। शहर के बीएसएम स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। प्रधानाचार्य राहुल चौधरी, मैनेजर छाया सिंह, चेयरमेन सूर्यवीर सिंह व उपप्रधानाचार्या आशु पंडित ने ध्वजारोहण किया। शहर के वीवी इंटर कालेज में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। संरक्षक संजय संगल, अध्यक्ष डा. पंकज गर्ग, शिव चरण संगल, प्रधानाचार्य एसके आर्य के साथ ध्वजारोहण किया। मकसूनस प्री स्कूल में देशभक्ति के उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि विजय कौशिक ने ध्वजारोहण किया। शशांक अग्रवाल, सावन गर्ग मौजूद रहे। जेए नेशनल एकेडमी में उत्साह और गरिमा के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रबंधक मास्टर जाहिद ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कुंवर बासित अली, विधायक अशरफ अली ख़ान, कुलदीप पंवार, नूर नवाज़ ख़ान, वसीम अकरम त्यागी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




