ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शामलीमकान की छत गिरने से परिवार के 5 सदस्य दबकर घायल

मकान की छत गिरने से परिवार के 5 सदस्य दबकर घायल

कांधला में रुक-रुक कर हो रही भारी बरसात के चलते एक मकान की छत भरभरा कर गिरने से परिवार के 5 सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए हैं। जिन्हें आसपास के...

मकान की छत गिरने से परिवार के 5 सदस्य दबकर घायल
हिन्दुस्तान टीम,शामलीSun, 26 Sep 2021 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

कांधला में रुक-रुक कर हो रही भारी बरसात के चलते एक मकान की छत भरभरा कर गिरने से परिवार के 5 सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए हैं। जिन्हें आसपास के लोगों द्वारा उपचार के लिए कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नगर में पिछले 2 दिनों से हो रही बरसात के चलते आमजन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। बरसात के चलते नगर व क्षेत्र के कई स्थानों पर जलभराव होने से आमजन पूरी तरह से परेशान हैं। बरसात के चलते कांधला कस्बे के मोहल्ला खेल निवासी मुस्तकीम के मकान की छत भरभरा कर गिर गई। जिसमें परिवार के 5 सदस्य दबकर घायल होना बताया जा रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब वह अपने परिवार के साथ अपने मकान के अंदर मौजूद था। और बारिश का सिलसिला लगातार चल रहा था। इसी दौरान अचानक से मकान की छत भरभरा कर गिर गई। जिसमें मुस्तकीम व उसकी पत्नी राशिदा सहित तीन मासूम बच्चे दबकर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दौरान मकान की छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। और सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाल कर उन्हें कांधला कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। जहां पर सभी घायलों को डॉक्टरों द्वारा उपचार दिया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें