सर्विलांस सेल ने 142 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे
Shamli News - जनपद पुलिस की सर्विलांस सेल ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से 142 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 36 लाख रुपये है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि मोबाइल धारकों को उनके फोन लौटाए गए और लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने गुम मोबाइल की सूचना देने की अपील की है।
जनपद पुलिस की सर्विलांस सेल और थानों पर संचालित सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के 142 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 36 लाख रुपये बताई जा रही है। रविवार को शहर की पुलिस लाईन में प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसपी एनपी सिंह ने बताया कि जनपद में गुम होने वाले मोबाइलों की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए सर्विलांस सेल और संबंधित थानों के कर्मचारियों को निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सर्विलांस सेल ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के कुल 142 मोबाइल फोन बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए। इस दौरान उन्होंने सर्विलांस सेल और सीईआईआर पोर्टल पर कार्य कर रही टीम की मेहनत और लगन की सराहना की। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने शामली पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो वह अपने नजदीकी थाने में मोबाइल की रसीद और पहचान पत्र के साथ सीईआईआर पोर्टल पर जानकारी दर्ज कराएं। इससे मोबाइल के दोबारा इस्तेमाल होने पर सूचना मिल सकेगी और उसे रिकवर करने में सहायता मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


