गेट कूदकर स्कूल में घुस आए सिरफिरे ने की शर्मनाक हरकत, बच्चों के सामने शिक्षिका से बदसलूकी

संवाददाता, बिजनौर
Follow us on Google News
share

स्कूल के नियमों का हवाला देते हुए शिक्षिका ने आरोपी के छोटे भाई को समय से पहले भेजने से मना कर दिया। इससे नाराज युवक स्कूल का गेट फांदकर स्कूल में घुस गया और शिक्षिका के साथ गाली-गलौच करने लगा। आरोप है कि उसने मारपीट भी की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

shameful behavior of young man entered forcefully in school by jumping gate abuse female teacher in front of students
गेट कूदकर स्कूल में घुस आए सिरफिरे ने की शर्मनाक हरकत, बच्चों के सामने शिक्षिका से बदसलूकी

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शहर कोतवाली के गांव रहीमपुर स्थित पब्लिक स्कूल में सोमवार को एक सिरफिरा युवक गेट कूदकर स्कूल में घुस गया और बच्चों के सामने शिक्षिका से गाली-गलौच करते हुए उसे थप्पड़ मार दिया। यह देख छोटे बच्चों में दहशत फैल गई। शिक्षिका ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। स्कूल गेट से युवक के कूदने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि ‘लाइव हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

शहर कोतवाली के मोहल्ला चाहशीरी निवासी मंतशा साजिद नर्सरी पब्लिक स्कूल रहीमपुर में शिक्षिका हैं। शिक्षिका का आरोप है कि क्षेत्र के गांव टिक्कोपुर निवासी एक युवक स्कूल की छुटटी से पहले अपने छोटे भाई को लेने आया था। स्कूल के नियमों का हवाला देते हुए शिक्षिका ने छात्र को समय से पहले भेजने से मना कर दिया। इस बात से नाराज युवक ने स्कूल का गेट फांदकर परिसर में प्रवेश किया और शिक्षिका के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से स्कूल में मौजूद बच्चों और स्टाफ में भय का माहौल बन गया। पूरी वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। शिक्षिका ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाल अवनीत मान का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

गोरखपुर में भी स्कूल में घुस गया था मनबढ़

पिछली 30 जून को गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के भी एक प्राइमरी स्कूल में एक मनबढ़ अचानक नशे की हालत में घुस गया था। वह छात्रों और शिक्षिकाओं को गाली देने लगा था। क्लास में घुसकर उसने एक छात्रा को पीटा भी था। यही नहीं शिक्षिकाओं पर बोतल फेंककर हमला करने की कोशिश भी की थी। इस घटना से स्कूल में दहशत फैल गई थी। स्कूल की हेडमास्टर ने हिम्मत दिखाते हुए इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। थाने पर तहरीर देकर उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस को दी तहरीर में प्रधानाध्यापिका ने 30 जून को स्कूल के इस घटनाक्रम की जानकारी दी थी।

प्रधानाध्यापिका ने बताया कि गांव का रहने वाला गुड्डू उर्फ बालेन्द्र शाही 30 जून को नशे की हालत में स्कूल पहुंचा था। वह सीधे क्लासरूम में घुस गया था। उसने वहां मौजूद विद्यार्थियों और शिक्षिकाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए बदसलूकी की। विरोध करने पर उसने एक छात्रा की पिटाई भी कर दी थी। यही नहीं उसने बोतल फेंककर शिक्षिकाओं को भी मारने की कोशिश की थी। घटना के तत्काल बाद प्रधानाध्यापिका ने डॉयल-112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया था। फिर जैसे ही पुलिस वापस गई आरोपी फिर से वहां पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद दोबारा डॉयल-112 पर सूचना दी गई। प्रधानाध्यापिका ने गीडा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित तहरीर भी दी जिस पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Ajay Singh

लेखक के बारे में

Ajay Singh

अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsUP Newsस्कूल में घुस आए सिरफिरे ने की शर्मनाक हरकत, बच्चों के सामने शिक्षिका से बदसलूकी