ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरझूम कर बरसे बदरा, तापमान लुढ़का, गर्मी से राहत

झूम कर बरसे बदरा, तापमान लुढ़का, गर्मी से राहत

शाहजहांपुर वालों की इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गईं। मंगलवार को दोपहर बाद बादल छाए। तेज ठंडी हवा...

झूम कर बरसे बदरा, तापमान लुढ़का, गर्मी से राहत
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरTue, 26 Jun 2018 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

शाहजहांपुर वालों की इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गईं। मंगलवार को दोपहर बाद बादल छाए। तेज ठंडी हवा चली। शहर में पहले बूंदाबांदी हुई, फिर झमाझम बरसात हुई। ग्रामीण इलाकों में खूब पानी बरसा। बरसात के कारण तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट आई।पारा 42 डिग्री से 39 डिग्री पर आ गया। मौसम विज्ञानी के अनुसार, शाहजहांपुर में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है।

मौसम विज्ञानियों ने बताया था कि मंगलवार से तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी, क्योंकि शाहजहांपुर के आसपास बारिश होने से गर्मी से राहत मिल सकती है। पर अनुमान के आगे ही मौसम ने करवट बदली। मंगलवार दोपहर बादल छाने के बाद खूब बरसात हुई। लोग सड़कों पर भीगते नजर आए। मौसम विज्ञानियों ने अनुमान लगाया है कि अगले 24 घंटे में शाहजहांपुर मेंं भारी बारिश हो सकती है। 29 जून को तापमान और गिर कर 33 डिग्री सेल्यिस अधिकतम रहने की उम्मीद मौसम विज्ञानी जता रहे हैं। गन्ना शोध परिषद के मौसम विज्ञानी डा. मनमोहन सिंह बताते हैं कि अब मानसून आ गया है। अनुमान के अनुसार, बरसात का सिलसिला दस जुलाई चल सकता है। पिछले दस दिनों से मौसम का तापमान 43 डिग्री के आसपास रहा है, लेकिन बरसात के कारण आने वाले दस दिनों तक अधिकतम तापमान 32 डिग्री अधिकतम रहने की संभावना रहेगी। यानी दस डिग्री के करीब तापमान लुढ़क सकता है। इससे मौसम तरावट भरा रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें