Shahjahnpur News: जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह हुए सेवानिवृत्त

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को सफलतापूर्वक सेवानिवृत्त होने का अवसर मनाया। 10 जुलाई 2023 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद, उनके कार्यकाल में चौढ़ेरा गांव के युवक मंगल दल को 'स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। उनके योगदान में खेलकूद सामग्री वितरण और स्टेडियम निर्माण प्रमुख हैं।

Shahjahnpur News: जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह हुए सेवानिवृत्त

Shahjahnpur News: ददरौल। जनपद के जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह सोमवार को अपने सेवाकाल को सफलतापूर्वक पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर विकास भवन में एक विदाई समारोह आयोजित किया गया तथा विदाई दी। सिंह ने 10 जुलाई 2023 को शाहजहांपुर में कार्यभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल के दौरान भावलखेड़ा ब्लॉक के चौढ़ेरा गांव के युवक मंगल दल को राज्यस्तरीय 'स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, जो जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि रही। पीआरडी जवानों को सुचारू रूप से ड्यूटी आवंटन, हर वर्ष मंगल दलों को खेलकूद सामग्री का वितरण, ग्रामीण स्तर पर खेलकूद को बढ़ावा देने तथा स्टेडियम निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में उनका योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

समारोह में जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह, जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक, खंड विकास अधिकारी (ददरौल) अमित सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम सिंह सहित पीआरडी जवान मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह हुए सेवानिवृत्त