युवा व्यापार संगठन की जिला इकाई का पुनर्गठन, अनिकेत बने अध्यक्ष

Apr 07, 2026 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News - संगठन के सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।शाहजहांपुर, संवाददाता। उद्योग व्यापार संगठन की जिला युवा इकाई का पुनर्गठन करते ह

युवा व्यापार संगठन की जिला इकाई का पुनर्गठन, अनिकेत बने अध्यक्ष

शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार संगठन की जिला युवा इकाई का पुनर्गठन करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इस दौरान अनिकेत को जिलाध्यक्ष, श्रीशचन्द्र शुक्ला को जिला महामंत्री तथा अभय केवट को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जिला अध्यक्ष जसविंदर सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि एक पखवाड़ा पूर्व भंग की गई युवा इकाई का पुनः गठन किया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे और सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में महामंत्री राजीव सक्सेना, महिला इकाई की जिला अध्यक्ष रीना शर्मा, महामंत्री नीलम हांडा, जिला प्रभारी शालू अरोरा, सोनी गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सर्वेश राठौर, महामंत्री मुनीर कासिफ, सन्नी राठौर, जहीर खान, शिवराज सिंह, त्रिलोक सिंह, बंटी पाल सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।