Shahjahnpur News: युवक ने परिवार समेत आत्मदाह की दी धमकी
Shahjahnpur News: निगोही के कटैया गांव में युवक सियाराम ने आरपीएफ की प्रताडना के कारण पेट्रोल का कनस्तर लेकर आत्महत्या की धमकी दी। युवक के बेटे से चोरी के आरोप में पूछताछ के बाद यह घटना हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को समझाया और परिवार का मेडिकल कराया।

Shahjahnpur News: निगोही। आरपीएफ की प्रताडना से क्षुव्ध युवक ने तेल का कनस्तर लेकर परिवार समेत आत्महत्या की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझाकर मामला शान्त किया। निगोही के कटैया गांव निवासी सियाराम परिवार के साथ रेलवे स्टेशन के बाहर मंदिर के पास रहते है। कुछ दिन पूर्व रेलवे स्टेशन पर चोरी हो गई थी। आरपीएफ ने चोरी के शक में सियाराम के बेटे नन्हे से पूछताछ की। इस बात से नाराज नन्हे आज कनस्तर में पेट्रोल ले आया और परिवार समेत आत्महत्या की धमकी दी। युवक की धमकी से पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। एसओ निगोही ने मौके पर पहुंच युवक को समझाकर शान्त कराकर पूरे परिवार का मेडिकल कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


