Shahjahnpur News: नशे में युवक ने खन्नौत नदी में लगाई छलांग

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
share

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर के आरसी मिशन इलाके में, एक युवक पिंटू राठौर शराब के नशे में खन्नौत नदी में कूद गया। पुलिस ने सूचना मिलने पर युवक को स्टीमर से निकालकर उसके परिवार को सौंप दिया। यह घटना मंगलवार रात को हुई जब युवक नशे की हालत में था।

Shahjahnpur News: नशे में युवक ने खन्नौत नदी में लगाई छलांग

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। आरसी मिशन इलाके के सराय काइयां पुलिस चौकी के पीछे शराब के नशे में धुत्त एक युवक खन्नौत नदी में कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्टीमर के जरिए युवक को बाहर निकलवाया और परिवार वालों की सुपुर्दगी में दे दिया। मंगलवार की रात करीब नौ बजे पिंटू राठौर निवासी सराय काइयां थाना रामचंद्र मिशन नशे की हालत में सराय काइयां चौकी के पीछे खन्नौत नदी में कूद गया। उसे डूबता देख लोगों ने शोर मचा दिया। सूचना पर सराय काइयां चौकी प्रभारी अशोक कुमार मौके पर आ गए। उन्होंने स्टीमर बुलवाकर उसे बाहर निकलवाया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि पिंटू नशे की हालत में था।

उसे उसके भाई अभिषेक राठौर की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: नशे में युवक ने खन्नौत नदी में लगाई छलांग