Shahjahnpur News: शेरम–महफ़िले सुख़न में गूंजे शेर-ओ-शायरी के रंग, मिली खूब दाद

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कैंट स्थित एक कैफे में युवा शायर इशरत सगीर के संयोजन में रविवार को ''शेरम–महफ़िले सुख़न'' का आयोजन हुआ। इसमें शाहजहांपुर, बीसलपुर, बरेली,

Shahjahnpur News: शेरम–महफ़िले सुख़न में गूंजे शेर-ओ-शायरी के रंग, मिली खूब दाद

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कैंट स्थित एक कैफे में युवा शायर इशरत सगीर के संयोजन में रविवार को 'शेरम–महफ़िले सुख़न' का आयोजन हुआ। इसमें शाहजहांपुर, बीसलपुर, बरेली, हल्द्वानी और तिलहर से आए शायरों व साहित्यप्रेमियों ने शिरकत की। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार ज्ञानेन्द्र मोहन 'ज्ञान' ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई प्रतिभाओं को मंच देने के साथ हिंदी-उर्दू की साझा साहित्यिक विरासत को सहेजते हैं। महफिल में शमशाद आतिफ़, डॉ. राहिल फ़रीदी, डॉ. शान मिस्बाही, आज़म ख़ान, हमीद ख़िज़र, असग़र यासिर, फ़हीम बिस्मिल, सैयद शारिक़ अक्स, इशरत सगीर, विकास सोनी 'ऋतुराज', साजिद सफ़दर, क़ासिम अख़्तर वारसी, इरफ़ान रूहानी, पुष्पेन्द्र पांचाल, ज़ीशान और संदीप राठौर ने ग़ज़लें और नज़्में पेश कर खूब वाहवाही बटोरी।

संचालन मुमताज़ इक़बाल ने किया। आयोजन में अजय सक्सेना, अमित देव, रिज़वान सगीर, जुनैद ख़ान और कबीर ख़ान का विशेष सहयोग रहा, जबकि अंत में विकास सोनी 'ऋतुराज' ने आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।