Shahjahnpur News: शराब बिक्री का विरोध करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

Shahjahnpur News: गांव सहवेगपुर में शराब बिक्री का विरोध करने पर युवक सुरेंद्र कुमार की लाठी-डंडों और बांका से हत्या कर दी गई। मृतक के भाई सोनपाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य की पूछताछ की जा रही है।

Shahjahnpur News: शराब बिक्री का विरोध करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Shahjahnpur News: तिलहर। क्षेत्र के गांव सहवेगपुर में शराब बिक्री का विरोध करने पर गुरुवार रात युवक सुरेंद्र कुमार की लाठी-डंडों और बांका से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई सोनपाल की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान पति सुरेंद्र समेत आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। सीओ विदुष सक्सेना और प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। इसी दौरान आरोपी प्रधान पति की मां राजवती ने पत्थर फेंक दिया, जो मृतक की पत्नी मंजू देवी के सिर में लगा।

इससे वह घायल हो गईं। माहौल बिगड़ने पर पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsशाहजहांपुरShahjahnpur News: शराब बिक्री का विरोध करने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार