ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश शाहजहांपुरमां को रक्तदान करने के बाद युवक ने फांसी लगाई

मां को रक्तदान करने के बाद युवक ने फांसी लगाई

जलालाबाद के शाहपुर गांव के युवक ने बुधवार रात पाकड़ के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों के अनुसार, दिन में युवक ने अस्पताल में भर्ती अपनी...

मां को रक्तदान करने के बाद युवक ने फांसी लगाई
हिन्दुस्तान टीम,शाहजहांपुरFri, 03 Dec 2021 03:21 AM
ऐप पर पढ़ें

जलालाबाद के शाहपुर गांव के युवक ने बुधवार रात पाकड़ के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों के अनुसार, दिन में युवक ने अस्पताल में भर्ती अपनी मां को रक्तदान किया। फिर रात में रिश्ते की अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुआ। वहां खाना खाया। इसके थोड़ी देर बाद ही पेड़ से लटक कर युवक ने जान दे दी। इस आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग सका है।

आकाश की उम्र तकरीबन 30 साल थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। तीन भाई और एक बहन रानी की शादी हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि आकाश थोड़ा मानसिक रूप से कमजोर था। उसकी मां भगवती बीमार हैं, जो अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें खून की जरूरत थी। बुधवार सुबह आकाश ने अपनी मां को रक्तदान किया। भतीजी की शादी थी, इसलिए वह अस्पताल से घर गया। भतीजी की शादी में शामिल हुआ। काम कराया। खाना खाया। रात बजे के बाद उसे नहीं देखा गया। थोड़ी देर बाद ही उसकी लाश घर से थोड़ी दूरी पर स्थित पाकड़ के पेड़ से लटकी मिली। उसके गले में रस्सी का फंदा पड़ा हुआ था। उसने ऐसा क्यों किया। कोई जानकारी नहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें