Shahjahnpur News: व्यापार मंडल की युवा जिला कार्यकारिणी गठित, ली शपथ
Shahjahnpur News: पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम एवं अन्य पदाधिकारी।शाहजहांपुर, संवाददाता। बहादुरगं

Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। बहादुरगंज स्थित स्वागत होटल में गुरुवार को व्यापार मंडल की संगठनात्मक बैठक में युवा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता और महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की मौजूदगी में नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा की शपथ ली। जिला महामंत्री आकाश दीप गुप्ता ने जिला अध्यक्ष की सहमति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें आशीष अग्रवाल को युवा जिला अध्यक्ष, नितेश रोहरा को युवा जिला महामंत्री, रचित रस्तोगी को युवा जिला उपाध्यक्ष, शुभम अग्रवाल को युवा जिला कोषाध्यक्ष, अंश सक्सेना को युवा जिला संयुक्त महामंत्री तथा फ़ैज़ल खान को युवा जिला संगठन मंत्री बनाया गया।
वेद प्रकाश गुप्ता ने युवाओं को संगठन की ताकत बताते हुए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सचिन बाथम ने नई टीम से संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई। इसके बाद सचिन बाथम और आकाश दीप गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। अंत में महानगर वरिष्ठ मंत्री रेहान मिर्ज़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।


